{"_id":"69e36ed050a5553d4a0a1667","slug":"pasu-mitra-physically-examination-from-24-april-nahan-news-c-177-1-ssml1030-176657-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पशु मित्र पद की शारीरिक परीक्षा 24 से 26 अप्रैल तक होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पशु मित्र पद की शारीरिक परीक्षा 24 से 26 अप्रैल तक होगी
विज्ञापन
पशुपालन विभाग में पशु मित्र पद की चयन प्रक्रिया के शारीरिक परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब( सिरमौर)। पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु मित्र के पद के लिए चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। शारीरिक परीक्षा 24 से 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 7 बजे से होगी।
उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आवेदन करने वाली ऐसी महिला अभ्यर्थी जिन्होंने उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय पांवटा साहिब, वेटनरी हॉस्पिटल माजरा, वेटनरी हॉस्पिटल राजपुर, वेटनरी हॉस्पिटल सतौन एवं वेटनरी हॉस्पिटल कठवार के लिए आवेदन किया है, उनकी शारीरिक परीक्षा 24 से 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 7 बजे से होगी।
वहीं, पुरुष अभ्यर्थी वेटनरी हॉस्पिटल माजरा एवं वेटनरी हॉस्पिटल राजपुर के लिए आवेदन करने वाले दिनांक 25 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से और उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय पांवटा साहिब, वेटनरी हॉस्पिटल सतौन एवं वेटनरी हॉस्पिटल कठवार के लिए आवेदन करने वाले 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से परीक्षा स्थल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में पहुंचे।
विज्ञापन
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय पांवटा साहिब डॉ. अमित महाजन ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों का समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रातः 7 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ पहचान पत्र आधार कार्ड-ड्राइविंग लाइसेंस आदि अवश्य लाएं। शारीरिक परीक्षा विभागीय नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।