फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   passangers rescue by running as car struck in land slides

मलबे में बही कार, सवारियों ने छलांग लगाकर बचाई जान

Mon, 10 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
passangers rescue by running as car struck in land slides
सिरमौर के सतौन के समीप मलबे के साथ बही जायलो कार। संवाद - फोटो : NAHAN
सतौन (सिरमौर)। सतौन-श्रीरेणुका जी सड़क पर देर रात टिक्कर खड्ड के समीप भारी बारिश के बीच मलबे की चपेट में आने से एक कार बह गई। इस दौरान वाहन में सवार लोगों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक श्रीरेणुका जी की तरफ से पर्यटक लेकर सतौन की ओर जा रही जायलो कार मलबे में फंस गई। चालक गाड़ी को पार करने लगा लेकिन वाहन दलदल में फंसता चला गया और अचानक ही मलबे के साथ बह गई। गाड़ी में सवार लोगों ने आनन-फानन में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वाहन में तीन-चार लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बता दें कि सतौन-श्रीरेणुका जी सड़क पर सतौन से महज एक किमी की दूरी पर टिक्कर खड्ड में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा पानी के साथ सड़क पर गिर रहा है। इससे पहले भी हर बारिश में यह सड़क टिक्कर खड्ड के समीप बंद होती रही है। यह सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है लेकिन विभाग और सरकार यहां कोई समाधान नहीं निकाल पाई है। बारिश के बीच मलबा आने से इस जगह वाहन निकालना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण सुनील कपूर, विजेंद्र कपूर, नीताराम शर्मा, विजेंद्र सिंह, दलीप सिंह, बलदेव सिंह, सुरेश ठाकुर आदि ने बताया कि यहां बारिश के दौरान पहाड़ी से दलदल आ जाता है, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यहां पर बरसात में कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। उसके बावजूद भी सरकार व प्रशासन ने इसके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं।
विभाग के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि मशीन भेजकर मार्ग बहाल कर दिया है। मलबे में फंसे वाहन को भी निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed