फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   parking problen in shilai] people facing proble

शिलाई में पार्किंग के अभाव में ट्रैफिक जाम

Sat, 15 Oct 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Sat, 15 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
parking problen in shilai] people facing proble
पार्किंग चाहिए - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। सड़क के दोनों और बेतरतीब खड़े वाहन यातायात को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। पार्किंग स्थलों के अभाव में लोगों को मजबूरन अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हैरानी की बात तो यह है कि क्षेत्र में एक अदद टैक्सी स्टैंड की भी लंबे समय से दरकार है। ऐसी स्थिति में विशेषकर एनएच 707 व अस्पताल रोड के दोनों ओर वाहन खड़े होने से यातायात को सुचारु नहीं रखा जा रहा है।

 क्षेत्र की जनता स्थानीय प्रशासन से कई बार पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग कर चुकी है, लेकिन प्रशासन एक अदद पार्किंग स्थल आज तक लोगों को उपलब्ध नहीं हो पाया है। टैक्सी चालकों की मानें तो क्षेत्र में बने टैक्सी स्टैंड में मात्र 6 गाड़ियां ही पार्क होती हैं। टैक्सी चालकों को मजबूरी में अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ रहे हैं। इस कारण उन्हें कई बार नो पार्किंग के चलते जुर्माना भी भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन

टैक्सी चालक संजय शर्मा, विनोद, कपिल चौहान, जगदीश शर्मा, चमन लाल, अजय सिंह, बारूराम, अनिल कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र में जल्द से जल्द टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना शिलाई के एसएचओ दुलोराम ने बताया कि पुलिस समय-समय पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने का भरसक प्रयास कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed