फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   parking problem in nahan

नया बाजार क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन

Mon, 19 Jul 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
parking problem in nahan
नाहन में कालीस्थान मंदिर के समीप अवैध रूप से पार्क किए वाहन। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर के नया बाजार क्षेत्र में अवैध पार्किंग जारी है। लोग नो पार्किंग जोन में भी धड़ल्ले से वाहन खड़े कर रहे हैं जिससे दूसरे वाहनों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। यातायात पुलिस इस क्षेत्र में लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस कर्मचारी नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के लगातार चालान भी काट रहे हैं। बावजूद इसके लोग अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन में धड़ल्ले से खड़ा कर रहे हैं। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने के कारण दूसरे वाहनों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। कई बार तो जाम की सी स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि पुराने आर्ट्स कॉलेज के साथ वाली सड़क को पुलिस प्रशासन ने बाकायदा नो पार्किंग जोन के बोर्ड भी लगाए हैं फिर भी इस संकरी सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है। कई बार तो दोनों ओर से एक साथ वाहन आने पर यहां जाम भी लग जाता है जिससे पैदल राहगीरों का चलना भी दूभर हो गया है। हालांकि इस मार्ग पर यातायात पुलिस समय-समय चालान काट रही है। बावजूद इसके लोग यहां वाहन खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं कालीस्थान मंदिर के निकट और जिला न्यायवादी के घर के पास के क्षेत्र में भी लोग सड़क पर वाहन पार्क कर रहे हैं जिससे दूसरे वाहन चालकों और लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रोमिला, पूनम चौहान, पंकज, राजीव, मुकेश, सत्यदेव ठाकुर, नीतेश अग्रवाल आदि ने बताया कि कई लोग किसी काम से यहां आते हैं तो थोड़ी देर वाहन खड़ा करने के बाद निकल जाते हैं। इसमें कोई परेशानी नहीं है लेकिन बहुत से लोगों ने सड़क को ही गैराज समझ लिया है जिससे परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चालान काटने के बजाए लोगों के वाहन क्रेन से उठाकर ले जाएं ताकि लापरवाह लोगों को कड़ा सबक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यातायात पुलिस के प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने बताया कि सड़क पर अवैध तरीके से कार पार्क करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। यहां कई बार चालान काटे जा चुके हैं। लोग यदि बाज नहीं आए तो अवैध कारों को क्रेन से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed