फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Park plan in every ward stuck due to lack of budget

Sirmour News: बजट की कमी से लटकी हर वार्ड में पार्क योजना

Thu, 21 Aug 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Park plan in every ward stuck due to lack of budget
पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने किया था शिलान्यास
विज्ञापन

वर्ष-2021 में कायाकल्प एकीकृत वार्ड सुधार योजना के तहत शुरु हुआ था कार्य
पहले चरण में 1.20 करोड़ रुपये बजट का था प्रावधान

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद के हर वार्ड में बेहतरीन पार्क विकसित करने की योजना लटक गई है। शहरी क्षेत्र के हर वार्ड में बुजुर्गों और बच्चों के सुबह-शाम टहलने और सैर करने के लिए पार्क बनाए जाने थे। वर्ष 2021 में ‘कायाकल्प एकीकृत वार्ड सुधार योजना’ की शुरुआत वार्ड-एक से की गई थी। तत्कालीन ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने इसका शिलान्यास किया था। पहले चरण में नगर परिषद ने 1.20 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया था, लेकिन अब बजट के अभाव में योजना अटकी हुई है।
बताया जाता है कि पांवटा शहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में पार्कों के लिए चार बिस्वा से लेकर एक बीघा तक भूमि छोड़ी गई थी। कई वर्ष बीत जाने के बावजूद यहां पार्क विकसित नहीं हो पाए। कहीं यह स्थल पार्किंग में बदल गए, तो कहीं भवन निर्माण सामग्री रखी जा रही है। कई स्थानों पर अतिक्रमण भी हो चुका है। नगर परिषद ने प्रत्येक वार्ड में एक-दो पार्क विकसित करने का फैसला लिया था। इसमें इंटरलॉक टाइलनुमा ट्रैक, बच्चों के झूले और मनोरंजन की सुविधाएं प्रस्तावित थीं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में सुखराम चौधरी ने आधा दर्जन वार्डों में पार्क स्थलों का शिलान्यास भी किया था। साढ़े तीन वर्ष बाद भी अधिकांश कार्य अधूरा है। कुछ स्थानों पर केवल चारदीवारी और टाइल बिछाने का काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में पूरा होना था काम
योजना के प्रथम चरण में भूमि समतलीकरण, बाउंड्री वॉल, ट्रैकिंग, प्रवेश द्वार, लाइटिंग और फूल-पौधे लगाने का प्रावधान था। दूसरे चरण में ओपन जिम के लिए बजट रखा जाना था, ताकि महिलाएं और युवा सुबह-शाम व्यायाम कर सकें।

बजट मिलने पर काम होगा शुरू : निर्मल कौर
नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने बताया कि शहर के कुछ वार्डों में पार्कों का निर्माण कार्य काफी हद तक हुआ है, जबकि कुछ में अभी कार्य शेष है। बजट प्रावधान होने पर ही इन पार्कों का विकास आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed