फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat pradhan angry

पंचायतों की स्वतंत्रता का प्रदेश सरकार पर हनन का आरोप

Wed, 03 Feb 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Wed, 03 Feb 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
panchyat pradhan angry

 पच्छाद क्षेत्र के सराहां में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक को पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं जामन की सेर पंचायत प्रधान बलदेव भंडारी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गलत निर्णय लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का गला घोंट रही है। पंचायतों की स्वतंत्रता का हनन करने की कोशिश की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रधानों के अधिकारों को छीनकर ठेकेदारी प्रथा में बदला तो जिला एवं प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि वह पंचायतों में चौकीदार बनकर कार्य नहीं करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से पंचायत स्तर पर होने वाले कार्य भी प्रभावित होंगे क्योंकि पहले पंचायत प्रधान गांव-गांव में अपने स्तर पर कार्य करवाते थे लेकिन यदि उन्हें मात्र कामकाज की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया तो वह पूरे लगाव से कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि वह पंचायत में होने वाले विकास कार्यों के टेंडर लगाकर उन्हें ठेकेदारों की ओर से करवाने के निर्णय को वापस लें अन्यथा इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। प्रधानों ने कहा कि वह इस निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सराहां पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार, प्रकाश चौधरी, हेमंत अत्री, धनवीर सिंह, अशोक कुमार, मान सिंह, सतपाल, मदन सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, महिमानंद, हेमराज कश्यप व जयंत गौतम आदि दर्जन भर पंचायतों के प्रधान मौजूद थे।  
-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed