फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat election

नाहन बीडीसी पर भाजपा ने जमाया कब्जा

Fri, 22 Jan 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 22 Jan 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 नगर परिषद नाहन के बाद अब भाजपा ने नाहन बीडीसी पर भी कब्जा जमा लिया है। शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित कविता चौहान को अध्यक्ष एवं सत्तार मोहम्मद को उपाध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन



चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम नाहन टाशी संडुप की देखरेख में बीडीओ कार्यालय सभागार में चुनाव करवाए गए जिसमें भाजपा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पक्ष में 11-11 मत पड़े। जबकि कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को 7-7 मतों पर संतोष करना पड़ा। मौके पर ही भाजपा ने निर्णय लिया कि उपाध्यक्ष पद पर ढाई साल सत्तार मोहम्मद और ढाई साल अनिल ठाकुर उपाध्यक्ष रहेंगे।
विज्ञापन



अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचित होने के बाद भाजपा ने नाहन में विजयी जलूस निकाला। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 11 सदस्यों ने एकजुट होकर कांग्रेस के मनसूबों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस की धक्काशाही व तानाशाही के खिलाफ भाजपा सदस्यों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को कोरम पूरा न होने का षड्यंत्र रचकर सभागार से बीडीसी की चुनी हुई एक महिला को एसडीएम के समक्ष से जबरन उठाकर ले जाया गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी को इसका जवाब शुक्रवार को मिल गया है। झूठे आरोप व केस बनाने वाले कांग्रेसी नेताओं का चेहरा आज जनता की अदालत में बेनकाब हो गया है।
भाजपा नाहन के अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 15 दिनों के उत्पीड़न एवं हमलों का भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से सही उत्तर दिया। कांग्रेस पार्टी की कुटिल चालें धरी की धरी रह गई। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को अपनी और से बधाई देते हुए नाहन मंडल की जमकर सराहना की। अन्य बीडीसी सदस्यों में सीता देवी, नीरज, भीम सिंह, बिमलेश, स्नेहलता, सुषमा सैनी, मोनिका शर्मा, नीलम देवी को भी भाजपाइयों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जिला परिषद कालाअंब के सदस्य विनय कुमार, बनकला जिप सदस्य मनीष चौहान, नाहन नप अध्यक्ष अनिता शर्मा, पार्षद रेखा तोमर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, श्यामा देवी, नीलम सैनी, सरोज बाला, प्रदीप कुमार, शुभम सैनी, भाजपा रेणुका मंडल प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत, नाहन मीडिया प्रभारी विशाल तोमर, वेद प्रकाश शर्मा, देवेंद्र चौधरी, अविनाश खिल्लन, प्रदीप विज, हीरा सिंह ठाकुर, अमित गौतम, विक्रम वर्मा सहित दर्जना भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed