फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   painting pratiyogita organised in ranitaal bhajan hall

Sirmour News: चित्रकला में एवीएन स्कूल की दिव्यांशी, साधना और अरिहंत के अर्थव रहे अव्वल

Sat, 04 May 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
painting pratiyogita organised in ranitaal bhajan hall
नाहन में ईवश्म्मा दिवस की पूर्व संध्या पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी एवं आयो
सचित्र---
विज्ञापन

चित्रकला में एवीएन स्कूल की दिव्यांशी, साधना और अरिहंत के अर्थव रहे अव्वल
ईश्वरम्मा दिवस की पूर्व संध्या पर श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन ने करवाई स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन की ओर से ईश्वरम्मा दिवस की पूर्व संध्या पर रानीताल भजन हाल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन वर्गों में यह स्पर्धा हुई। पहली से पांचवीं कक्षा के प्रतिभागियों का विषय फूल और तितली, छठी से आठवीं कक्षा के प्रतिभागियों का विषय अनेकता में एकता और नवमीं से जमा दो कक्षा के प्रतिभागियों का विषय ईश्वर की सुंदर रचना (पर्यावरण) रहा। प्रतियोगिता में राजेश चौहान और कृष्ण गौड़ ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
पर्यावरण समिति के जिला अध्यक्ष डाॅ. सुरेश जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में पहली से पांचवीं कक्षा के वर्ग में एवीएन स्कूल नाहन की दिव्यांशी, डीएवी नाहन की यूआनी और न्यू ईरा अकादमी स्कूल नाहन के हर्चित ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। जबकि माइंड ट्री स्कूल के श्रेयान ने सांत्वना पुरस्कार पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार छठी से आठवीं कक्षा के वर्ग में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के अर्थव, एवीएन नाहन की हर्षिता शर्मा, कन्या स्कूल नाहन की अदिति शर्मा व न्यू ईरा अकादमी स्कूल की मानवी शर्मा ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज करने के साथ सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इसके अलावा नवमीं से 12वीं कक्षा के वर्ग में एवीएन नाहन की साधना, न्यू ईरा अकादमी नाहन के तहरीम अली, श्रेया सैनी व कैंट नाहन की लवनीत कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान साईं समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, कृष्ण गौड़, बाल विकास संयोजिका निरूपमा जोशी, कविता, सरिता, अंबिका, गिरीश योगी समेत विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भाग लिया।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed