{"_id":"6849b888820f2c32d605db36","slug":"outsource-employees-waiting-for-salary-nahan-news-c-177-1-ssml1030-152424-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राज्य में आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिला बढ़ा हुआ वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राज्य में आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिला बढ़ा हुआ वेतन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश आऊट सोर्स कर्मचारी संघ मुख्य सलाहकारअंकुर शर्मा
राज्य में आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिला बढ़ा हुआ वेतन
प्रदेश सरकार ने मात्र 25 रुपये वेतन बढ़ोतरी की थी : अंकुर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने मार्च 2025-26 का जो बजट पेश किया था उसमें आउटसोर्स कर्मचारियों की मात्र 25 रुपये वेतन में बढ़ोतरी की गई थी। आउटसोर्स कर्मचारी को जून के महीने में भी ये बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारियों के मुख्य सलाहकार अंकुर शर्मा ने यहां जारी प्रेस बयान में ये बात कही।
हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के मुख्य सलाहकार अंकुर शर्मा, महासचिव राजेश चौहान व जिला सिरमौर विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी इकाई के अध्यक्ष रुस्तम अली ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की जो मात्र 25 रुपये बढ़ोतरी की है उस वेतन को जुलाई के महीने में दिया जाए और इसका जो भी एरियर बनता है उसे साथ में दिया जाए। उससे बेहतर यह होगा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों को किसी एक ठोस नीति के तहत विभाग में मर्ज करे। हरियाणा सरकार की ओर से जो आउटसोर्स कर्मचारी के लिए नीति का ब्योरा तैयार किया है उसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार भी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक ठोस नीति बना सकती है, ताकि आउटसोर्स कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित रहे। साथ ही आने वाले समय में कोई भी सरकार आए तो उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आउटसोर्स कर्मचारी अपना भविष्य सुरक्षित महसूस कर सके।
प्रदेश सरकार से आउटसोर्स कर्मचारी ये गुहार लगा रहे हैं कि हमें अच्छी से अच्छी नीति बनाकर पेश की जाए। अगर प्रदेश सरकार इस प्रकार की नीति अपनाती है तो आउटसोर्स कर्मचारी प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी इस्लाम, हैप्पी सिंह, मुकेश, गोपाल चंद,यशपाल, गोपाल शर्मा, इनाम, आई खान, महेंद्र, मोहित सैनी, राहुल सैनी और सुनील सैनी शामिल रहे।
संवाद