फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   orona in sirmau

जिले की 58 पंचायतें महामारी से दूर, बरती जा रही एहतियात

Mon, 17 May 2021 12:07 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
orona in sirmau
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अभी 58 पंचायतें ऐसी हैं जहां अभी तक कोरोना का संक्रमण प्रवेश नहीं कर पाया है। हालांकि, पांच दिन पहले 77 पंचायतें महामारी से मुक्त थीं।
विज्ञापन

अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक जिले में ऐसी पंचायतों की संख्या 211 थी जिनकी संख्या मई माह में दूसरे सप्ताह तक घटकर अब 58 रह गई है। हालांकि, कई पंचायतों में एहतियात बरती जा रही हैं लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि दिनोंदिन संक्रमण से दूर पंचायतों में भी किसी न किसी कारण से महामारी प्रवेश कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सिरमौर में कुल 259 पंचायतें हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में कोई भी ऐसी पंचायत शेष नहीं है, जो कोरोना संक्रमण से बची हों। कई पंचायतों की हालत ऐसी है कि गांव-गांव में महामारी ने कहर बरपाया है। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में गांव-गांव और पंचायतों में जाकर ग्रामीणों की सैंपलिंग करवाई जा रही है ताकि कोरोना महामारी की रोकथाम की जा सके। मौजूदा समय में जिला सिरमौर में हर जगह सैकड़ों की हिसाब के सैंपलिंग की जा रही है, जिनमें रोजाना सैकड़ों मरीज संक्रमित भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पहल महामारी शहरी क्षेत्रों तक सीमित थी और इक्का दुक्का पंचायतों में ही लोग संक्रमित पाए गए थे। इस साल अप्रैल माह तक भी स्थिति पूरी तरह ठीक थी लेकिन अप्रैल माह के अंत तक और मई माह के शुरूआती दौर में महामारी कई पंचायतों में रुख कर गई। जिन पंचायतों में पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन पंचायतों को जिला प्रशासन ने अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है।

उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 15 मई तक जिले में 58 पंचायतें ऐसी हैं जहां फिलहाल संक्रमण का कोई मामला नहीं है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह कोविड कर्फ्यू के साथ-साथ कोरोना गाइड लाइन को फालो करें। बेवजह बाहर न जाएं। यदि किसी कारणवश बाहर जाएं भी तो मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करें। यही सबसे आसान तरीका है जब कोरोना से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed