फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Operations stopped in Nahan hospital, patients returned empty handed

Sirmour News: नाहन अस्पताल में ऑपरेशन बंद, बैरंग लौटे रोगी

Thu, 04 Dec 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Operations stopped in Nahan hospital, patients returned empty handed
ऑपरेशन थियेटर-3 की एनेस्थीसिया मशीन खराब होने से हुई परेशानी
विज्ञापन

बिल लंबित नहीं होने के चलते नहीं हो रही मरम्मत
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में वीरवार को ऑपरेशन नहीं हुए। ऐसे में ऑपरेशन के लिए बुलाए रोगियों को बिना ऑपरेशन बैरंग लौटना पड़ा। समस्या मेडिकल काॅलेज के ऑपरेशन थियेटर-3 में आई। यहां एनेस्थीसिया मशीन खराब होने के बाद ऑपरेशन नहीं हो पाए।
तीमारदारों के अनुसार, मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के ऑपरेशन थियेटर-3 में वीरवार को 5 के करीब रोगियों को ऑपरेशन के लिए बुलाया था। यह रोगी हड्डियों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। इनके ऑपरेशन होने थे, लेकिन ऑपरेशन थियेटर की एनेस्थीसिया मशीन खराब होने के चलते ऑपरेशन नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि जो मशीन खराब है, उसकी एनेस्थीसिया मशीन से रोगियों को जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है, यानी पूरे शरीर को सुन्न किया जाता है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार फर्म का भुगतान लंबित होने के कारण मशीन की मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में मशीन के ठीक होने में और भी समय लग सकता है। जिस ऑपरेशन थियेटर में मशीन खराब हुई है, उसमें ऑर्थो विभाग के अलावा सर्जरी और अन्य विभागों के ऑपरेशन अलग-अलग दिनों में किए जाते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में संबंधित विभागों के ऑपरेशन भी लंबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला का एकमात्र मेडिकल काॅलेज
नाहन में जिला का एकमात्र मेडिकल काॅलेज है। जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी प्रतिदिन सैकड़ों रोगी यहां पहुंचते हैं। सड़क और हादसों के चलते भी रोगी मेडिकल काॅलेज में पहुंचते हैं। स्थानीय निवासी विशाल कुमार, रजनीश, रवि कुमार का कहना है कि मेडिकल काॅलेज होने के चलते यहां सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए। सरकार इसकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। मेडिकल काॅलेज में अकसर बिलों के भुगतान के चलते ऑपरेशन रुकने के मामले सामने आते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि यहां सुविधाओं को बढ़ाया जाए।
ऑपरेशन थियेटर की एनेस्थीसिया मशीन खराब होने के चलते ऑपरेशन नहीं हो पाए। जल्द मशीन को ठीक करवा लिया जाएगा। इसके बाद नियमित ऑपरेशन होंगे।
-डॉ. रेणू चौहान, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed