फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   opd for chiita patients

Sirmour News: चिट्टे की लत से जूझ रहे रोगी मेडिकल कॉलेज में करवा सकेंगे इलाज

Fri, 07 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
opd for chiita patients
चिट्टे की लत से जूझ रहे रोगी मेडिकल कॉलेज में करवा सकेंगे इलाज
विज्ञापन

दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आज से शुरू होगी विशेष ओपीडी

एमएस ने जारी किए निर्देश, ड्राॅप्स ऑफ सोसायटी ने उठाई थी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिट्टे व अन्य नशे की लत से जूझ रहे रोगियों के लिए प्रत्येक शनिवार को विशेष ओपीडी लगाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक की ओर से शनिवार से ओपीडी शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज के मनोरोग कक्ष में विशेष ओपीडी दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक लगाई जाएगी। इसमें चिट्टा, नशीले कैप्सूल की लत से जूझ रहे मरीजों का उपचार और काउंसलिंग की जाएगी। दरअसल, ड्राॅप्स ऑफ सोसायटी नाहन की ओर से हाल ही में विधायक नाहन और चिकित्सा अधीक्षक को मेडिकल कॉलेज में चिट्टे की लत से जूझ रहे लोगों के उपचार के लिए विशेष ओपीडी लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस पर अमल करते हुए प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक विशेष ओपीडी लगाने की निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार शहर व आसपास के इलाकों में कई ऐसे लोग खासकर युवा हैं जो चिट्टे की लत से जूझ रहे हैं। इसको लेकर ड्राॅप्स ऑफ होप सोसायटी को भी चिट्टे से ग्रसित लोगों की ओर से लगातार संपर्क किया जा रहा था। अब सोसायटी के माध्यम और अपने स्तर पर भी ऐसे लोग उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी के संचालक ईशान राव ने मेडिकल कॉलेज में चिट्टे व अन्य नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष ओपीडी लगाने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस बारे स्थानीय विधायक अजय सोलंकी और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक आग्रह पत्र सौंपा गया था।


मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पाठक ने बताया कि विशेष ओपीडी के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोशिश रहेगी कि 8 मार्च से ही ओपीडी शुरू हो जाए। उन्होंने बताया कि मनोरोग कक्ष में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक ओपीडी होगी। इसमें उपचार के साथ-साथ रोगी की काउंसलिंग भी की जाएगी।

...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed