{"_id":"6212821a979d93264a01006d","slug":"one-person-injured-in-bolero-and-car-accident-on-dehradun-ponta-road-nahan-news-sml400229034","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो कैंपर और कार की टक्कर में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो कैंपर और कार की टक्कर में एक घायल
विज्ञापन
one person injured in bolero and car accident on dehradun-ponta road
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-07 पर कोलर के समीप बोलेरो कैंपर और कार के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। कोलर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र रबल दास सिंह के ब्यान पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि शनिवार को कोलर में वह अपनी दुकान के बाहर बैठा था। इस बीच शाम के समय नाहन की तरफ से एक बोलेरो कैंपर तेजी से गलत दिशा में पांवटा की ओर आई। इसके चलते पांवटा साहिब की तरफ से आ रही आई-20 कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त हो गए।
बोलेरो कैंपर के चालक प्रदीप पुत्र राम लाल निवासी बनौर हादसे में घायल हुए हैं। वहीं, कार चालक विजय ओबराय निवासी सढौरा बच गए। शिकायत मिलने पर माजरा पुलिस ने बोलेरो कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है।