{"_id":"62226011748e4a05d07a62c8","slug":"one-person-arrested-with-1-453-gram-charas-in-saindhar-nahan-news-sml401535576","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली मूल के व्यक्ति से 1.453 किलोग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली मूल के व्यक्ति से 1.453 किलोग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। वीरवार देर रात को सैनधार क्षेत्र के पनार गांव में राह चलते व्यक्ति के कब्जे से 1.453 किलोग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का शशि राज राजगढ़ का रहने वाला है, जो चरस की खरीद फरोख्त का धंधा करता है। पुलिस को लंबे समय से ही इस आरोपी की तलाश थी। बताया जाता है कि पनार गांव में भी वह इसी मकसद से घूम रहा था जिसे एसआईयू की टीम ने चरस के साथ दबोच कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ रेणुका थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि करते बताया कि ददाहू के साथ सटे पनार गांव में सड़क पर घूम रहे नेपाली मूल के एक व्यक्ति से 1.453 किलोग्राम चरस की एक बड़ी खेप बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करके रेणुका थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध नशे को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।