फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   30,000 devotees reached Trilokpur on Ashtami, offering Rs 9.90 lakh in donations.

Sirmour News: अष्टमी पर त्रिलोकपुर पहुंचे 30 हजार श्रद्धालु, 9.90 लाख रुपये चढ़ावा चढ़ाया

Mon, 19 Oct 2026 04:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Mon, 19 Oct 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
30,000 devotees reached Trilokpur on Ashtami, offering Rs 9.90 lakh in donations.
त्रिलोकपुर मंदिर में माता के दर्शनों को भक्तों की भीड़। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

पहले नवरात्र से अब तक 1.03 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। शारदीय नवरात्र मेले की अष्टमी पर रविवार को त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने हवन और कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास की ओर से सुबह चार बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे।
अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 9,90,800 रुपये नकद चढ़ावा अर्पित किया। परंपरा के अनुसार, मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भगत परिवार ने निभाई। पूरे दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। अष्टमी का मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के उपायुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि पहले नवरात्र से अष्टमी तक कुल 1,03,100 श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। इस अवधि में मंदिर को 88,61,909 रुपये नकद चढ़ावे के अलावा 258.3 ग्राम सोना और 16,090 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव सांख्यान ने बताया कि अष्टमी तक मेले के दौरान व्यवस्थाएं शांतिपूर्ण रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंदिर न्यास की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मेला पूर्णिमा तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed