फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Students from Sirmaur showed enthusiasm for the Atul Maheshwari Scholarship Examination.

Sirmour News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सिरमौर के विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

Mon, 19 Oct 2026 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Mon, 19 Oct 2026 04:42 AM IST
विज्ञापन
Students from Sirmaur showed enthusiasm for the Atul Maheshwari Scholarship Examination.
एसवीएन स्कूल नाहन में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते अभ्यर्थी। संवाद
एसवीएन स्कूल नाहन में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे 70 विद्यार्थी, बेहतर व्यवस्थाओं से मिली सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रविवार को नाहन स्थित एसवीएन स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा में नाहन, सतौन, ददाहू, शिलाई, कोटड़ी ब्यास, चौरास, पांवटा साहिब और सराहां सहित अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें नौवीं कक्षा के 25, दसवीं के 22, 11वीं के 13 और 12वीं कक्षा के 10 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 12:30 बजे तक चली।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। स्कूल के मुख्य द्वार और प्रत्येक परीक्षा कक्ष के बाहर सीटिंग प्लान की सूची लगाई गई थी। इसके अलावा, प्रत्येक डेस्क पर भी रोल नंबर अंकित किए गए थे। इससे विद्यार्थियों को अपना परीक्षा कक्ष और सीट तलाशने में परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ठाकुर और शिक्षक प्रमिलदत्त व विकास ने परीक्षा संचालन में अपनी सेवाएं दीं। प्रधानाचार्य ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इस तरह की परीक्षाओं से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
ददाहू से परीक्षा देने पहुंचीं पल्लवी, भारती, शिवानी, स्वास्तिका और ज्योति ने बताया कि परीक्षा में शामिल होकर उन्हें नया अनुभव मिला। कोटड़ी ब्यास से आए रानू थापा, प्रीति और प्रिया के साथ ही पांवटा साहिब से पहुंचीं काव्या वर्मा, छवि, मन्नत ठाकुर, शाइस्ता रावत और खुशनुमा ने भी परीक्षा को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
शिलाई से आई गौरी, दीक्षा, राहुल और प्रगति कुमारी के अलावा चौरास से पहुंचीं मानवी तोमर, साक्षी, दीपिका शर्मा, नाव्या और सुहाना कुमारी ने बताया कि प्रश्नपत्र न तो बहुत सरल था और न ही अधिक कठिन। परीक्षा में शामिल होने से उन्हें स्कूल की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी आत्मविश्वास मिला है।

वहीं, दसवीं कक्षा के विद्यार्थी ध्रुव ने बताया कि कुछ प्रश्नों को समझने में परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि यदि कुछ सवाल अंग्रेजी में भी होते, तो उन्हें समझना आसान रहता। उनके अनुसार, 'अभ्रक' जैसे शब्दों को अंग्रेजी में समझना अधिक सहज लगता है।

एसवीएन स्कूल नाहन में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते अभ्यर्थी। संवाद

एसवीएन स्कूल नाहन में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed