फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one injured in kolar accident

कोलर में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल

Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
one injured in kolar accident
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 मार्ग पर कोलर के समीप अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी है। इस हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए नाहन अस्पताल पहुंचाया। शिकायत मिलने पर माजरा पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोलर निवासी दीपक कुमार ने शिकायत में बताया कि वह ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार देररात को जब वह अपने घर पर था तो मालूम हुआ कि कोई अज्ञात वाहन किसी व्यक्ति को ज्वालाजी मंदिर के समीप टक्कर मारकर भाग गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि फांदी बोडीवाला निवासी सुरेश कुमार सड़क पर बुरी तरह से जख्मी पड़ा है। उसके सिर पर चोट लगी थी।
विज्ञापन

इस बीच मौके पर धनवीर और देविंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद घायल सुरेश को उपचार के लिए नाहन अस्पताल ले जाया गया। शिकायत मिलने पर माजरा थाना से एएसआई कुलदीप सिंह की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed