{"_id":"351f94be1379f7f623f359df74bdfae6","slug":"one-employed-dead-by-crunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से कालाअंब में कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से कालाअंब में कर्मचारी की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sun, 28 Feb 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत मीरपुर कोटला स्थित एक पेपर मिल में काम कर रहे युवक की रविवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार रविवार को कालाअंब थाने में भुवनेश कुमार निवासी गांव गोपालपुर, थाना खगड़िया जमालपुर बिहार जो कि कालाअंब क्षेत्र की एक कंपनी में फोरमैन का काम करता है उसने पुलिस को बताया कि उसे रविवार सुबह सवा दस बजे राकेश तिवारी नाम के व्यक्ति ने फोन किया कि वह कालाअंब स्थित स्नेह अस्पताल में तत्काल पहुंचे। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसका छोटा भाई दिनेश कुमार स्ट्रेचर पर मृत पड़ा था। उसे बताया गया कि उसके भाई की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर मिल प्रबंधन के खिलाफ धारा 336, 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन