{"_id":"681cb76b9f81410f35087f2a","slug":"one-died-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-ssml1030-149993-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौत
विज्ञापन
जगतपुर में इंडियन टेक्नोमेक कंपनी के समीप हादसा
मामला दर्ज कर माजरा थाना पुलिस ने जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 पर जगतपुर के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। माजरा थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार एनएच-07 पर जगतपुर में इंडियन टेक्नोमेक के समीप बुधवार रात को बाइक की अन्य वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक ललित कुमार (28) पुत्र निर्मल सिंह निवासी गिरीनगर तहसील पांवटा साहिब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ...