फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died and five injured in road accident

Sirmour News: जिले में तीन सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Wed, 28 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
one died and five injured in road accident
संगड़ाह में हरियाणा और पंजाब से आए पर्यटकों की गाड़ी सड़क से नीचे गिरी
विज्ञापन

ददाहू और पुरुवाला में भी हुए सड़क हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह/ददाहू/पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला में तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। यह हादसे संगड़ाह, ददाहू और पुरुवाला पुलिस थानों के तहत आने वाले क्षेत्रों में हुए हैं। पुलिस ने हादसों के बाद मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा पुलिस थाना संगड़ाह के तहत पेश आया। यहां हरियाणा और पंजाब से आए पर्यटकों की गाड़ी सड़क से नीचे खेत में गिर गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जगपाल सिंह पुत्र संत राम निवासी गांव नड्डा, खरड़ जिला मोहाली पंजाब ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिपुरधार घूमने गए थे और वापस आते समय उनकी गाड़ी सड़क से नीचे खेत में गिर गई। हादसे में जगपाल पुत्र राम सिंह निवासी गांव बृगरा हकीमपुर, कालका, पंचकुला (हरियाणा) की मौत हो गई। इस दौरान दो अन्य सवार घायल हो गए। पुलिस थाना संगड़ाह में चालक कृष्ण निवासी गांव मनी माजरा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा पुलिस थाना रेणुका जी के तहत पेश आया है। यहां हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। रिंकु पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव पनार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पल्सर मोटर साइकिल में अपने पिता गुलाब सिंह को पीछे बैठाकर नाहन से घर जा रहा था। जब वह दाबड़ के पास पहुंचा तो एक टिपर तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह और उसके पिता घायल हो गए हैं। पुलिस ने टिपर चालक राजेश निवासी गांव कान्टी, कमरऊ के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरा हादसा पुलिस थाना पुरुवाला के तहत पेश आया है। यहां हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। दीपक तोमर पुत्र भोपाल सिंह निवासी देवीनगर, पांवटा साहिब ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी के पास मौजूद था तो पांवटा की तरफ से एक मोटर साइकिल गलत दिशा में तेज रफ्तारी में आई। उसी समय सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े एक कैंटर के चालक ने परिचालक की तरफ से एक दम लापरवाही से बिना आगे पीछे देखे खिड़की खोली और मोटर साइकिल खिड़की से टकरा गया। हादसे में मोटर साइकिल चालक और इसका साथी सड़क पर गिर गए। पुलिस ने मोटर साइकिल व कैंटर दाेनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी एनएस नेगी ने तीनों मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed