{"_id":"631cce8c5ea51653c90d8df4","slug":"one-boy-died-in-bike-accident-in-ponta-sahib-nahan-news-sml42127817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में शटरिंग से बाइक टकराने पर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में शटरिंग से बाइक टकराने पर युवक की मौत
विज्ञापन
पांवटा (सिरमौर)। शहर में दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर रात 11:00 बजे की है। मृतक की पहचान पातलियो निवासी अजीत सिंह के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवक एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात दोनों युवक बाइक पर आ रहे थे। मुख्य बाजार में भवन निर्माण में लगाई गई लोहे की शटरिंग से टकरा गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद आधा घंटा तक दोनों घायल सड़क पर ही पड़े रहे। इसके बाद उन्हें पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने दुर्घटना में युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।