फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one boy died and one injured in bike accident in nahan city sirmaur

सड़क हादसे में एक युवक की मौत दूसरा घायल

Mon, 23 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
one boy died and one injured in bike accident in nahan city sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में सुबह 11:30 बजे अघोरी कुटिया के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई, जिसमें चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाहन से पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों की ओर जा रहा मोटरसाइकिल (नंबर एचआर 71जी-1099) अघोरी कुटिया के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक चांद मियां (30) निवासी गांव कुंजा मतरालियों, पांवटा साहिब की मौत हो गई। जबकि अब्दुल रहमान (31) निवासी गांव नागलपट्टी, खिजराबाद, जिला यमुनानगर, हरियाणा घायल हुआ है।
विज्ञापन

दुर्घटना के दौरान स्थानीय लोग घायलों को नजदीकी साईं अस्पताल ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों के उपचार के दौरान एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
उपमंडल संगड़ाह में दो सड़क हादसे
संगड़ाह (सिरमौर)। पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार और अंधेरी गांव के समीप दो अलग-अलग हादसे हुए। हरिपुरधार के समीप बाइक के बस से टकराने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।

इसके अलावा साथ लगते गांव अंधेरी में हुई ट्रक और कार की टक्कर में भी मौजूद यात्रियों को हल्की चोटें आईं। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed