{"_id":"69ecc1dabcd28d2aec0eaad0","slug":"one-arrested-with-smaik-in-ponta-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177238-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में 11.16 ग्राम स्मैक के साथ यूपी का व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में 11.16 ग्राम स्मैक के साथ यूपी का व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के एक नशा तस्कर को 11.16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। नशे की बड़ी खेप के साथ व्यक्ति के गिरफ्तार होने के बाद अब पुलिस जांच कर रही है कि वह यहां किसे नशे की सप्लाई करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश का एक नशा तस्कर पांवटा साहिब में स्मैक की सप्लाई काफी समय से बड़े पैमाने पर करता है। सूचना मिलने के बाद एसआईयू टीम ने नशा तस्कर की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
टीम ने रेनबैक्सी चौक के पास एक निजी स्कूल के पास नाका लगाया, तभी नाके पर मुर्तजा उर्फ फरमान, निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
हरियाणा नंबर की एक बाइक पर आया। पुलिस टीम ने रोककर जब उसकी तलाशी ली तो हेल्मेट के अंदर से 11.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस रिमांड मिलने के बाद पता लगाया जाएगा कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर पांवटा साहिब में आता था और यहां किसे सप्लाई करता था। एसपी ने लोगों से भी अपील की है कि अपने आसपास ध्यान रखें। यदि कोई नशा बेचता हुआ पाया जाता है तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दें। पुलिस व्यक्ति का नाम गुप्त रखेगी।
विज्ञापन
संवाद