फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   old pension samiti demand

75 दिन से अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षकों की मांगें पूरी करे सरकार : मायाराम

Mon, 12 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
old pension samiti demand
मायाराम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति।
सचित्र--
विज्ञापन


19 हजार रिक्त पद भरने और प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/रोनहाट/सराहां(सिरमौर)। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, अन्य मंत्रियों, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और सभी विधायकों से 75 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे प्राथमिक शिक्षकों की मांगें जल्द पूरी करने की अपील की है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान करने और अनशन समाप्त करवाने का आग्रह किया।

मायाराम शर्मा ने कहा कि परिसर सिस्टम के तहत संसाधनों को साझा करना उपयोगी है, लेकिन प्रशासनिक शक्तियां प्रधानाचार्यों को सौंपने से समस्याएं बढ़ी हैं। एक प्रधानाचार्य को 15 से 25 स्कूलों का जिम्मा संभालना पड़ रहा है, जो व्यावहारिक रूप से कठिन है। पहले केंद्रीय मुख्य शिक्षक के अधीन पांच से सात स्कूलों की क्लस्टर व्यवस्था बेहतर ढंग से चल रही थी। उन्होंने केंद्रीय मुख्य शिक्षकों के पद, शक्तियां और पदोन्नति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


मायाराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में करीब 5,000 जेबीटी, 7,000 प्री-प्राइमरी शिक्षक और 7,000 मल्टी टास्क वर्कर व आया के पद रिक्त हैं। इन्हें भरने से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के प्रयासों से हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 23वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा है और प्राथमिक स्तर पर देश में पहले स्थान पर है। इसके बावजूद शिक्षकों पर लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति क्लस्टर व्यवस्था को मजबूत करने की बात करती है, जबकि प्रदेश में केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की भूमिका कमजोर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायाराम शर्मा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से प्राथमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद हैं। इससे ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर नहीं मिल रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं ने 26 वर्षों में प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इन्हें दोबारा शुरू करना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कर्मचारियों ने कांग्रेस का समर्थन किया था और सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर बड़ी राहत दी। प्राथमिक शिक्षकों ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए एरियर व महंगाई भत्ते की मांगों को प्राथमिकता नहीं दी। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए शिक्षकों की नाराजगी दूर करना जरूरी है। उन्होंने सरकार से जल्द वार्ता कर मांगें पूरी करने की अपील की।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed