{"_id":"66b0cc70e5efae1f29071fd1","slug":"officers-must-take-action-against-illegale-minning-work-nahan-news-c-177-1-nhn1001-129669-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी उठाएं कारगर कदम : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी उठाएं कारगर कदम : उपायुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में 35 स्टोन क्रॅशर क्रियाशील हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टोन क्रॅशरों को निरंतर निरीक्षण कर सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी स्टोन क्रॅशर अवैध रूप से कार्य न कर रहा हो।
उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पुलिस विभाग की ओर से अवैध खनन/अवैध ढुलान करने वालों के खिलाफ 350 मामले दर्ज किए गए जिसमें 18 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। जबकि खनन विभाग की ओर से 102 मामले दर्ज किए गए जिनमें 50 मामलों में 8 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग कारगर कदम उठाएं।
उपायुक्त ने राजस्व, पुलिस, खनन तथा वन विभाग के अधिकारियों को जिला में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर गश्त व निगरानी रखने तथा अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब को निर्देश दिए कि वह अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन, पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन करें ताकि पांवटा क्षेत्र में अवैध खनन/अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाया जा सके।
जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए खनन विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चीमा, डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सती सहित राजस्व व वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।