फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nvn school performance in karate khel

Sirmour News: नैना टिक्कर के नैना देवी विद्या निकेतन स्कूल का कराटे में जलवा

Thu, 01 Oct 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
nvn school performance in karate khel
नैना टिक्कर के एनवीएन  स्कूल के जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र। स्रोत 
-जिला स्तरीय कराटे में 6 स्वर्ण और एक कांस्य पदक, छह खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नैना टिक्कर (सिरमौर)। नैना टिक्कर के एनवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने नारग में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कराटे प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नैना देवी विद्या निकेतन स्कूल के 11 छात्र खिलाड़ियों ने कराटे में अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर हर्षित ठाकुर, अर्पित ठाकुर, नवल तोमर, दिव्यांश शर्मा, निखिल गौतम और समर सिंह का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराने के बाद जब खिलाड़ी विद्यालय पहुंचे तो परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। मिठाई खिलाकर उनकी जीत की खुशी साझा की गई और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब चयनित खिलाड़ियों की नजर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर है। विद्यालय के प्रबंधक चेतन कश्यप ने सभी छात्र खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इन होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed