{"_id":"68f0f6a964d845c4ca00cd85","slug":"nutrition-information-provided-to-students-nahan-news-c-177-1-ssml1028-162616-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों को पोषण की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों को पोषण की दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में पोषण माह के समापन अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डॉ. अंजलि गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षक प्रदीप भटनागर ने पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, संतुलित आहार और स्थानीय खाद्य पदार्थों के सेवन की जानकारी दी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हाल में जन्मी बालिका को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
आयुष विभाग की डॉ. ममता जैन ने पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। विद्यालय के छात्रों ने भाषण और नुक्कड़ नाटक से स्वास्थ्य और पोषण के संदेश लोगों तक पहुंचाए। शिविर में सांख्यिकी सहायक सुरेंद्र ठाकुर ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी इशाक मोहम्मद ने पोषण संदेश देते हुए सभी अतिथियों और स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी, स्कूल स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष और सदस्य, आईसीडीएस पर्यवेक्षक जाहिदा बानो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्कूल के छात्र उपस्थित रहे।