फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nsui strike in nahan sirmaur

मांगों को लेकर एनएसयूआई की क्रमिक भूख हड़ताल जारी

Fri, 02 Jul 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
nsui strike in nahan sirmaur
नाहन में क्रमिक अनशन पर बैठे पूर्व विधायक किरनेश जंग, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद व ? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। छात्र हित की मांगों को लेकर एनएसयूआई सिरमौर की क्रमिक भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान पांवटा साहिब के पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता किरनेश जंग भी नाहन पहुंचे जहां उपायुक्त कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। इस दौरान पूर्व विधायक किरनेश जंग ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

उन्होंनेे कहा कि प्रदेश सरकार को अपना अहंकार भूल कर छात्रों की मांगों को मानना चाहिए। दुखद बात है कि सरकार को छात्रों की समस्या दिखाई नहीं दे रही है। छात्रों की जान को जोखिम में डाल कर परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के प्रति सरकार का यही तानाशाही रवैया रहा तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कांग्रेस पार्टी हर तरह से छात्रों के समर्थन में छात्र वर्ग के साथ है। सरकार और प्रशासन को एनएसयूआई छात्रों की छात्र हितैषी मांगों को सुनना चाहिए और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव रणबीर चौहान, युवा कांग्रेस नेता अरिकेश जंग, प्रदीप चौहान, आशिक, मोहम्मद, नाहन युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिल खान, प्रदेश सचिव सुमित, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, महासचिव अखिल व अंकुर ठूडू, सचिव विक्रम शर्मा, संस्कृत कॉलेज कैंपस अध्यक्ष अंकित जयाण, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed