फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss sivir in nageta school

Sirmour News: नघेता स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, सेवा भाव का दिया संदेश

Wed, 23 Sep 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
nss sivir in nageta school
नघेता स्कूल में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करता स्कूल प्रबंधन। संवाद
नघेता स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, सेवा भाव का दिया संदेश
विज्ञापन


-नितिन शर्मा बोले- समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। युवा केवल शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि समाज की जरूरतों को समझकर सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दें। यह संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता में शुरू हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी नितिन शर्मा ने स्वयंसेवियों को दिया।
मुख्यातिथि नितिन शर्मा ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन, सहनशीलता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवियों से स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवक सेवा, सामाजिक जागरूकता और अनुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी भूमिका समझने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर विपुल शर्मा, सुभाष चौहान, अनुज शर्मा और हितेंद्र शर्मा सहित विद्यालय परिवार और एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed