फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Now vaccination campaign will run in two categories

अब दो श्रेणियों में चलेगा टीकाकरण अभियान

Sat, 19 Jun 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Now vaccination campaign will run in two categories
नाहन (सिरमौर)। कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 21 से 30 जून तक जिले में टीकाकरण के लिए लक्षित लाभार्थियों को 2 श्रेणियों (ए और बी) में बांटा गया है। नई व्यवस्था के अनुसार ए श्रेणी में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, घोषित प्राथमिकता समूह सहित दूसरी खुराक वालों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इनके लिए टीकाकरण वीरवार, शुक्रवार और शनिवार (राजपत्रित अवकाश सहित) को किया जाएगा। इसी प्रकार बी श्रेणी में 18 से 44 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को शामिल किया गया है इनके लिए टीकाकरण सोमवार, मंगलवार और बुधवार (राजपत्रित अवकाश सहित) को किया जाएगा। रविवार को किसी भी श्रेणी का टीकाकारण नहीं होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने बताया कि बी श्रेणी में (18 से 44 आयु वर्ग) के सभी ग्रामीण लाभार्थियों के लिए ऑनसाइट टीकाकरण की सुविधा होगी और उन्हें स्लाट बुकिंग की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए टीकाकरण केंद्र पर ही पंजीकरण करने का प्रावधान किया गया है। शहरी क्षेत्रों में पहले की तरह ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी। प्रस्तावित तिथि से एक दिन पहले दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अपना स्लॉट कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु पर बुक करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में अब 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों के लिए पहली खुराक की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

समय पर लगाएं दूसरी डोज : डीसी
उपायुक्त डॉ. आर के परुथी ने कहा कि ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय में टीकाकरण की दूसरी डोज लेना सुनिश्चित करें। तभी कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण केंद्रों पर भी कोरोना उचित व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed