फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   now lpg booking online

सिरमौर में अब ऑनलाइन करें गैस बुकिंग

Tue, 16 Feb 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Tue, 16 Feb 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
now lpg booking online

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने देश भर के उपभोक्ताओं को अब गैस की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान कर दी है। इसके तहत अब उपभोक्ता इंटरनेट के माध्यम से भी आईओसी के आईबीआरएस नंबर 98825-54411 पर अपने रिफिल की बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन



हिमाचल प्रदेश में भी यह सेवा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन-एक में भी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। गैस एजेंसी प्रभारी विक्रांत ठाकुर ने बताया कि पहले उपभोक्ता स्वयं व टेलीफोन पर अपने गैस की बुकिंग करवाते थे लेकिन अब ऑनलाइन भी सिलेंडर की रिफिलिंग करवाई जा सकती है।
विज्ञापन



 इसके लिए उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के तहत ‘डब्ल्यूूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडेन डाट को डाट इन’ का प्रयोग कर गैस रिफिल की बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही घर बैठे चौबीस घंटे आईबीआरएस की सुविधा उपलब्ध होगी, जिस पर उपभोक्ता गैस रिफिल बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता इंडेन का ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को अपना गैस नंबर व गैस एजेंसी का नाम भी बुकिंग के लिए लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed