फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   notice for hosue tax

Sirmour News: एक बार भी गृहकर जमा न करवाने पर 200 शहरवासियों को नोटिस जारी

Fri, 10 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
notice for hosue tax
एक्सक्लूसिव--
विज्ञापन


शहर में लंबे समय से गृहकर जमा न करवाने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने शुरू की कार्रवाई
-नाहन में नगर परिषद की कुल 80 लाख के करीब लंबित है गृहकर की राशि
-गृहकर दाताओं को नोटिस के साथ-साथ भेजे जा रहे हैं बिल
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। आर्थिक तंगहाली से जूझ रही नगर परिषद नाहन अपने पैसे को वसूलने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में नाहन शहर में लंबे समय से गृहकर जमा न करवाने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती चरण में 200 के करीब ऐसे शहरवासियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्होंने एक बार भी गृहकर जमा नहीं करवाया है। इसके बाद लंबे समय से गृहकर की राशि जमा न करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के अनुसार करीब 80 लाख रुपये की राशि गृहकर की लंबित चल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद नाहन ने अपने पैसे की वसूली को लेकर कार्रवाई तेज की है। पहले जहां किरायेदारों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस पर भी पैसे जमा न करवाने वालों के खिलाफ अदालती कार्रवाई शुरू कर दी गई। अब इसी चरण में गृहकर की राशि वसूलने को लेकर भी नगर परिषद ने नोटिस जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 200 के करीब ऐसे शहरवासियों को नोटिस जारी किए गए हैं जिन्होंने एक बार भी अपना गृहकर जमा नहीं करवाया है। नोटिस में तय समयावधि में राशि जमा करवाने को कहा गया है। यदि तय समयावधि में राशि जमा नहीं होती तो आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो नगर परिषद के लिए अपनी राशि वसूलना टेढ़ी खीर रहता है। भाई-भतीजावाद व नेताओं का संरक्षण भी कहीं न कहीं आड़े आता रहा है, लेकिन फिलहाल नगर परिषद की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया है। सरकार ने कार्यकारिणी को भंग करके यहां प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) लगा दिया है। ऐसे में अब इस दिशा में काम सुगम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि नोटिस जारी हो जाने के बाद पैसे जमा होने भी शुरू हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ...
विकास तो दूर कर्मियों के वेतन को भी नहीं थे पैसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद नाहन की आर्थिक हालत साल दर साल पतली होती रही है। कुछ समय से तो कर्मियों का वेतन जारी करने को लेकर भी समस्या बननी शुरू हो गई है। ऐसे में शहर में विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन अब नगर परिषद ने अपना पैसा वसूलने को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। कुछ समय में आय के साधन भी जुटाने पर काम किया गया है। खासकर शहर में पार्किंग बनाकर अच्छी आमदनी हुई है तो वहीं किरायेदारों से पैसे वसूलने के साथ-साथ गृहकर की वसूली को लेकर भी अब तेज गति से काम हो रहा है।

-नगर परिषद नाहन का करीब 80 लाख रुपये गृहकर लंबित है। 200 के करीब ऐसे शहरवासियों को नोटिस जारी कर गृहकर जमा करवाने को कहा गया है जिन्होंने अभी तक एक बार भी गृहकर जमा नहीं करवाया है। इसके अलावा अन्य शहरवासियों को बिल भी भेजे जा रहे हैं। शहर के विकास में सभी का योगदान है, ऐसे में सभी नियमित रूप से अपने कर जमा करें।
-संजय कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed