फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no system looked in first day of renuka mela sobhayatra

रेणुकाजी मेला : पहले दिन अव्यवस्थाओं का दिखा आलम

Wed, 22 Nov 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
no system looked in first day of renuka mela sobhayatra
रेणुकाजी मेला : पहले दिन अव्यवस्थाओं का दिखा आलम
विज्ञापन

यात्रियों को नहीं मिली निगम की अतिरिक्त बसों की सेवाएं

शोभायात्रा के दौरान बीच में चला दिए अधिकारियों के वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के पहले दिन ही अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। पहले ही दिन यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की कोई व्यवस्था नहीं की गई। यहां तक की ददाहू से लेकर मेला क्षेत्र श्री रेणुकाजी का सफर भी यात्रियों ने पैदल तय किया।

निगम के बाहरी डिपो से मंगवाई गईं बसें भी पहले दिन नहीं पहुंच सकीं। लिहाजा, यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानीय बसों में भीड़ का आलम रहा। इस मेले में दूरदराज क्षेत्रों के लोग मेले के लिए पहुंचते हैं लेकिन प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था की पहले दिन ही पोल खुल गई।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ शोभायात्रा के दौरान श्रद्घालु खुले मन से देवताओं के दर्शन नहीं कर पाए। ददाहू से पूरेे शानो शौकत के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा के दौरान इस मर्तबा श्रद्धालु देवताओं की चढ़ती पालकी के अच्छे तरीके से दर्शन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शोभायात्रा के बीच ही अधिकारियों की गाड़ियों को छोड़ दिया गया। इससे गाड़ियों का लंबा काफिला शोभायात्रा के साथ चलता रहा और कई लोग भगवान परशुराम के दर्शनों से वंचित रह गए। जबकि अधिकारियों की गाड़ियों के लिए गिरि नदी के रास्ते वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई थी लेकिन तमाम गाड़ियां शोभायात्रा के बीच से होकर गुजरीं।


श्री रेणुकाजी मेला असंख्या लोगों की आस्था का प्रतीक है लेकिन इस मेले में आम लोगों की सुविधाओं की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठ रहे हैं।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि पहले दिन बसें न चलाने को लेकर परिवहन निगम से इस बारे में जवाब तलबी की जाएगी। बसों की व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed