Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no street light working in ponta-gumma nh

Sirmour News: एनएच-707 पर लगी लाइटें बनीं शोपीस, एक साल से नहीं ली जा रही सुध

Sat, 07 Nov 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
no street light working in ponta-gumma nh
लाइटें बंद रहने से शाम ढलते ही बद्रीपुर तारुवाला से राजबन तक एनएच 707पर अंधेरा पसर जाता है। सं
बद्रीपुर चौक से राजबन तक शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा, राहगीरों और वाहन चालकों को हादसों का खतरा
विज्ञापन

एनएचएआई और प्रशासन के समक्ष कई बार उठाया मामला, लंबित बिजली बिल के कारण बाधित है आपूर्ति : अनिल चौधरी
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा ग्रीन हाईवे-707 पर बद्रीपुर चौक से राजबन तक लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़ी हैं। शाम ढलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरा पसर जाता है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि राजबन में सोलर पैनल योजना स्थापित होने के बावजूद उससे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार बिजली बोर्ड का बिल लंबित होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। लंबे समय से बनी इस समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
मुगलावाला करतारपुर के पूर्व उपप्रधान एवं समाजसेवी अनिल चौधरी, सुनील चौधरी, धर्मपाल सिंह, परमानंद, सुरेंद्र पाल, संजीव कुमार, तारुवाला निवासी सुनील ठाकुर, ज्ञान प्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा और रामभज तोमर ने बताया कि प्रदेश के पहले ग्रीन हाईवे पर पिछले करीब एक वर्ष से अंधेरे की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में कई बार एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन के समक्ष मामला उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने फुटपाथ पर कई जगह रेहड़ियां लगी रहती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर छोटे-बड़े वाहन पार्क किए जाते हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है। अंधेरा होने के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। फुटपाथ पर अतिक्रमण और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को एसडीएम पांवटा साहिब और एनएचएआई के संज्ञान में भी लाया गया है। राजबन में सोलर पैनल के माध्यम से बिजली आपूर्ति की योजना भी स्थापित की गई थी, लेकिन उसका लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली बोर्ड का बिल लंबित रहने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने जिला और स्थानीय प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएच पर लगी लाइटों को जल्द चालू करवाने और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है।

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि एनएच-707 पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने का मामला उनके संज्ञान में है। इस समस्या को जिला उपायुक्त के समक्ष भी रखा गया है। एनएचएआई को पत्र भेजकर जल्द समाधान करने के लिए कहा गया है।-------
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed