फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no regular pharmacist in pachaad block

Sirmour News: चार महीने बाद भी नहीं हो पाई नियमित फार्मासिस्ट की तैनाती

Sat, 05 Aug 2023 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
no regular pharmacist in pachaad block
चार महीने बाद भी नहीं हो पाई नियमित फार्मासिस्ट की तैनाती
विज्ञापन

सराहां में प्रतिनियुक्त कर्मचारी के सहारे चल रहा औषधि वितरण
अस्पताल समेत 32 स्वास्थ्य संस्थानों का काम देख रहा एक कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड पच्छाद के सराहां में चार महीने बीत जाने के बाद भी नियमित फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। यहां पर औषधि वितरण, दवाइयों की मांग, आपूर्ति और वितरण कार्य प्रतिनियुक्ति फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे है।

खंड कार्यालय में अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से फार्मासिस्ट तैनात किए जा रहे हैं और कार्य संचालन किया जा रहा है। ऐसे में जहां दवाइयों के वितरण और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं जिन स्वास्थ्य संस्थानों से फार्मासिस्ट तैनात किए जा रहे हैं, वहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल, स्वास्थ्य खंड पच्छाद के सराहां में मुख्य फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट के पद बीते चार महीनों से रिक्त चल रहे हैं। फार्मासिस्ट का कार्य काफी महत्वपूर्ण है। दवाइयों की आपूर्ति और वितरण के ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा स्टॉक खत्म होने पर मांग प्रेषित करना आदि कार्य रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते यहां पर हर समय कर्मचारी तैनात चाहिए। नियमित फार्मासिस्ट न होने से सराहां खंड प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था करना काफी मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत एक नागरिक अस्पताल, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 22 स्वास्थ्य उपकेंद्र आते हैं।

इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में औषधि वितरण, मांग, आपूर्ति आदि कार्यों को लिए सराहां अस्पताल में एक मुख्य फार्मासिस्ट और एक फार्मासिस्ट का पद स्वीकृत किया गया है लेकिन यह बीते चार महीनों से खाली चल रहे हैं। गौरतलब है कि सराहां अस्पताल में क्षेत्र की 34 पंचायतों के लोग उपचार के लिए आते हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि सराहां में मुख्य फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट के पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्य प्रभावित न हो इसके लिए यहां पर प्रतिनियुक्ति पर फार्मास्टि तैनात किया गया है।


उन्होंने माना कि रिक्त पदों के चलते औषधि वितरण समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रिक्त पदों की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। उम्मीद है जल्द यहां पर इनकी तैनाती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed