{"_id":"66a63e9f18847829a60c9fce","slug":"no-proper-teachers-in-thena-basotri-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-129092-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उच्च विद्यालय थैना बसोतरी में शिक्षकों के पद रिक्त, विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उच्च विद्यालय थैना बसोतरी में शिक्षकों के पद रिक्त, विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन
उच्च विद्यालय थैना बसोतरी में शिक्षकों के पद रिक्त, विद्यार्थी परेशान
स्कूल में कई अध्यापकों के पद खाली, दो साल बाद दो अध्यापकों की हुई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय थैना बसोतरी में अध्यापकों के करीब आधा दर्जन पद पिछले कई वर्षों से खाली पड़े हैं। ऐसा होने से यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनको गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने के दावों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
इसे लेकर स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर स्कूल में मुख्याध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल, पीटीआई के पद एक वर्ष से अधिक समय से खाली होने और कला स्नातकों के दो पद करीब दो वर्षों से खाली पड़े होने की बात कही है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया गया है कि शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण यहां 70 बच्चों की पढ़ाई ही नहीं उनका भविष्य भी खराब हो रहा है।
एसएमसी प्रधान विनोद गजटा ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों के बहुत पद खाली होने से स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय का अध्यापक न होने से यह समस्या और विकट हो रही है।
विज्ञापन
इस बारे स्कूल की कार्यकारी मुख्य अध्यापिका रंजना ने बताया कि पिछले कल दो कला स्नातकों की तैनाती तो हो गई है लेकिन मुख्य अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल व पीटीआई के पद अभी भी रिक्त हैं। रिक्त पदों की सूचना समय-समय पर उच्च अधिकारियों को दी जाती है।
-- -संवाद