फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no own building of madighat school

Sirmour News: अधूरे पड़े मड़ीघाट स्कूल भवन का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया दौरा

Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
no own building of madighat school
अधूरे पड़े मड़ीघाट स्कूल भवन का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया दौरा
विज्ञापन

मुसाफिर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से मिले, समस्या को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मड़ीघाट स्कूल का भवन 7 वर्षों के बाद भी नहीं बन पाया है। इस कारण लोगों में रोष पनपा हुआ है। इस भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 47 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। बावजूद इसके इसका निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इस करण यहां पढ़ने वाले बच्चों को लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों में पनप रहे रोष और बच्चों की समस्या को देखते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने स्कूल का दौरा किया और अधूरे पड़े कार्य का निरीक्षण किया। मुसाफिर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान और सदस्यों से भी मिले। उन्होंने सदस्यों से बच्चों को पेश आ रही समस्या के बारे में जाना।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को लेकर बहुत जल्द शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिलेंगे और उनसे शेष बचे कार्य के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग करेंगे। बता दें कि स्वीकृत राशि में से अब तक केवल 70 लाख रुपये ही निर्माण कार्य के लिए मिले हैं। इस कारण भवन का अतिरिक्त कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed