{"_id":"66d4615303308c36e1060ad7","slug":"no-facility-in-rajgarh-bus-stand-nahan-news-c-177-1-ssml1028-131428-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सब डिपो का फट्टा तो लगा दिया लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सब डिपो का फट्टा तो लगा दिया लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाईं
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम सब डिपो राजगढ़। संवाद
सचित्र-- -
सब डिपो का फट्टा तो लगा दिया लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाईं
पांच साल पहले राजगढ़ में पथ परिवहन निगम के सब डिपो का किया था उद्घाटन
स्टाफ दिया नहीं और जो बसें थीं उनमें भी कर दी कमी
लोग बोले, कई महत्वपूर्ण रूटों पर बस चलने की थी उम्मीद
वेद प्रकाश शर्मा
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने राजगढ़ में पांच वर्ष पूर्व सब डिपो तो खोल दिया लेकिन न यहां स्टाफ मिला और न ही बसें ही बढ़ पाईं। वर्ष 2018 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजगढ़ में पथ परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की घोषणा की थी। यह घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजगढ़ प्रवास के दौरान की थी।
इसके बाद सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने 27 फरवरी 2019 को राजगढ़ में सब डिपो का उद्घाटन किया। इस सब डिपो से पहले निगम की 13 बसें विभिन्न रूटों पर चलती थीं। सब डिपो बनने के कुछ समय उपरांत बसों की संख्या घटकर एक दर्जन रह गई, जो कि आज तक भी बनी हुई है।
पहले यहां निगम के एक मिस्त्री व एक हेल्पर तैनात थे लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से उन्हें भी सोलन ले जाया गया है। अब बसों की मरम्मत रूटीन में सोलन ही होती है और यदि रूट पर कोई बस खराब हो जाए तो सोलन से मैकेनिक आते हैं जिसमें न केवल समय भी अधिक लगता है बल्कि कई रूट भी प्रभावित हो जाते हैं।
विज्ञापन
निगम के सब डिपो का अपना कार्यालय, वर्कशॉप व पेट्रोल पंप होना चाहिए लेकिन राजगढ़ सब डिपो में एक मात्र अड्डा प्रभारी हैं इसके अतिरिक्त कार्यालय में कोई स्टाफ भी नहीं है। इस क्षेत्र के रूटों में चलने वाले परिचालकों को नकदी जमा करवाने सोलन जाना पड़ता है।
उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ से अन्य राज्यों के लिए कोई भी लंबी दूरी की बस सेवा नहीं चलती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि राजगढ़ से सीधी बस सेवा दिल्ली, हरिद्वार, पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला, धर्मशाला, पर्यटक स्थल कुल्लू, मनाली, पंजाब व हरियाणा राज्यों के लिए चलनी चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
बस अड्डा के विस्तार पर किसी भी सरकार ने कोई गौर नहीं की है। वर्तमान बस अड्डा पर केवल पांच बसों को काउंटर पर लगाने की व्यवस्था है, जबकि इस बस अड्डा से एचआरटीसी के अतिरिक्त 21 निजी बसें भी विभिन्न रूटों के लिए चलती हैं।
लोगों को कहना है कि सब डिपो के नाम पर राजगढ़ क्षेत्र के लोगों के साथ सरकार ने बहुत बड़ा मजाक किया है। यदि सब डिपो में सरकार सुविधाएं सृजित करने की स्थिति में नहीं है तो सब डिपो का बोर्ड हटा देना चाहिए। विधायक रीना कश्यप सब डिपो का मामला विधानसभा में भी उठा चुकी हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीआर मुसाफिर ने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यह मामला उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया है और यहां स्टाफ की तैनाती व अतिरिक्त बसें चलाने और बंद पड़ी सोलन-पुन्नरधार व राजगढ़-सराहां बस को पुन: चलाने की मांग की है। मुसाफिर ने कहा कि सब डिपो का सही लाभ लोगों को मिले इसके लिए वह मुख्यमंत्री के ध्यान में भी इस मामले को रखेंगे।
-- -- -संवाद