फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no electricity in 200 villages of sirmaur

50 पंचायतों के 200 गांवों में 12 घंटे रहा ब्लैक आउट

Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
no electricity in 200 villages of sirmaur
सतौन (सिरमौर)। जिला के सब डिवीजन सतौन और शिलाई की 50 पंचायतों में 12 घंटे तक ब्लैक आउट रहा। यहां शुक्रवार शाम पांच बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार सुबह करीब पांच बजे के बाद ही बहाल हुई। इस दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली की आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की 50 पंचायतों के 200 गांव पूरी तरह से अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजबन के समीप बिजली की मुख्य लाइन की तार टूटने से सब डिवीजन सतौन और शिलाई की बिजली गुल हो गई जिस कारण सतौन और शिलाई सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाली सतौन, पोका, मालगी, कठवार, चांदनी, कोडगा, सखौली, कांटी मशवा, बड़वास, कमरऊ, शमाह, शावगा, दुगाना, बोकाला पाब, टटियाना, शिल्ला, ठोंठा जाखल, मस्तभोज क्षेत्र की सभी पंचायतों सहित करीब 50 पंचायतों में बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

इन पंचायतों के ग्रामीण रात भर गर्मी से परेशान रहे। लोग देर रात तक अपनी छतों पर टहलते रहे। शाम पांच बजे बिजली की आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामीणों को रात का भोजन पकाने और शाम के काम निपटाने में भी भारी परेशानी हुई। वहीं, उमस और गर्मी के कारण उनकी परेशानी कई गुणा बढ़ गई। गर्मी और उमस से परेशान लोग अपनी छतों पर टहलने को विवश हो गए। इस दौरान ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के प्रति जमकर भड़ास निकाली। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारी रात भर बिजली की आपूर्ति सुचारु करने के लिए लाइन जोड़ने में लगे रहे। सुबह पांच बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब रहे कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली जाने को लेकर खासे परेशान हैं। यहां एक बार बिजली चली जाए तो घंटो तक बिजली नहीं आती।

विद्युत उपमंडल सतौन के कनिष्ठ अभियंता गुरुदत्त चौहान ने बताया कि राजबन के समीप बिजली की मुख्य लाइन की तार टूट गई थी जिस कारण बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह तार को ठीक कर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed