{"_id":"69e617b84db98499ea00900a","slug":"no-electricity-connection-in-12-schools-nahan-news-c-177-1-nhn1001-176818-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिक्षा विभाग ने नहीं भरा बिजली का बिल, गर्मी में 12 स्कूलों के विद्यार्थी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिक्षा विभाग ने नहीं भरा बिजली का बिल, गर्मी में 12 स्कूलों के विद्यार्थी बेहाल
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव --
-पांवटा साहिब की एक दर्जन प्राथमिक पाठशालाओं के बिजली कनेक्शन काटे
-66,144 रुपये के बिजली बिलों का भुगतान न होने पर कटे कनेक्शन, तीन साल के बच्चे भी हो रहे पसीना-पसीना
-जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों में पनप रहा रोष
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिले के मैदानी क्षेत्रों में एक तरफ लगातार बढ़ती गर्मी से आम लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं विकास खंड पांवटा साहिब में एक दर्जन के करीब प्राथमिक पाठशालाओं की बिजली कटने के बाद नौनिहाल बेहाल हैं। बताया जा रहा है कि 15 दिनों से बिजली कटी है। ऐसे में भीषण गर्मी में प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के छोटे बच्चों को बिना पंखों के रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो बच्चों का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। विद्युत बोर्ड कनेक्शन जोड़ने को लेकर अपने करीब 66,144 रुपये के भुगतान का इंतजार कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा विकास खंड में शिक्षा विभाग के प्राइमरी पाठशालाओं के बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण एक दर्जन पाठशालाओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। दो सप्ताह से कनेक्शन काटे जाने के बाद इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल गर्मी में छह घंटे बिन पंखों के काट रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद अभिभावकों में विभाग व सरकार के प्रति काफी रोष है।
अभिभावक चंद्र शेखर ने बताया कि उसकी दो बेटियां टोका नगला के प्राइमरी स्कूल में दूसरी और चौथी कक्षा में पढ़ रही है। इसके बाद तीन साल के बेटे को भी इसी स्कूल में दाखिला कराया है। बच्चों ने घर आकर बताया कि पंखे बंद हैं। इसके बाद जानकारी ली गई तो पता चला कि 15 दिन पहले ही विद्युत बोर्ड ने कनेक्शन काट दिया है। क्षेत्र के रामेश्वर, विनोद कुमार, रोशन लाल, गुमान चौधरी, नितु चौधरी ने सरकार से मांग कि है कि छोटे बच्चों के साथ हो रहे अन्याय का समाधान जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और छोटे बच्चों की तरफ तो ध्यान दिया होता। ऐसे में किसी बच्चे को कुछ हो गया तो इसका जिम्मेवार कौन होगा।
विज्ञापन
वहीं, बताया जा रहा है कि विकास खंड की प्राथमिक पाठशाला अमरकोट, कुड़ियां, खारा, भूपपुर, टोका नगला समेत एक दर्जन पाठशालाओं के बिजली के कनेक्शन बिल जमा न होने के चलते काटे गए हैं। वहीं, कुछ स्कूलों को बोर्ड ने नोटिस भी जारी किए हैं। सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग ने बिलों का भुगतान करने को लेकर प्राक्कलन बनाकर भेजा है, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं मिल पाया है।
वहीं, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अंकुर ने बताया कि एक साल से शिक्षा विभाग को बार-बार नोटिस देकर बकाया भुगतान करने के लिए कहा गया था। भुगतान नहीं होने पर मजबूरी में कनेक्शन काटने पड़े हैं।
वहीं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों को बजट के लिए पत्र भेजा गया है। बजट उपलब्ध होते ही बिजली बिलों का भुगतान किया जाएगा।
संवाद