{"_id":"681900a07c8475a4b50f7752","slug":"no-debit-card-facility-in-post-office-of-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-149761-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में कई महीने से नहीं मिल रहे डेबिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में कई महीने से नहीं मिल रहे डेबिट कार्ड
विज्ञापन
डाकघर बैंक का डेबिट कार्ड। संवाद
सचित्र--
हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में कई महीने से नहीं मिल रहे डेबिट कार्ड
खाताधारक डेबिट कार्ड से नहीं कर पा रहे निकासी और कैशलेस लेनदेन
डाकघरों में पड़े डेबिट कार्ड हो चुके एक्सपायरी, नई सप्लाई का इंतजार
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अपने ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए लगातार खुद को बदल रहे हैं लेकिन डाक विभाग पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहा है। प्रदेश के डाकघरों में कई महीने से डेबिट कार्ड नहीं हैं। जो कार्ड वहां हैं भी, वह एक्सपायरी हो चुके हैं। इसके कारण उन्हें खाताधारकों को नहीं दिया जा रहा है। डेबिट कार्ड नहीं होने के कारण चाहकर भी डाकघर के खाताधारक निकासी और कैशलेस लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं।
दरअसल, डाक विभाग ने देश के सभी डाकघरों में डिजिटल बैंकिंग सेवा शुरू कर रखी है। इस कारण लोगों का रुझान इस ओर बढ़ा है। ऐसे में जहां डेबिट कार्ड की सुविधा मिलने से खाताधारकों को निकासी और कैशलेस लेनदेन की सुविधा भी मिली है। वहीं, डाक विभाग द्वारा जारी एकमात्र डेबिट कार्ड है, जिनमें खातों से पैसे उड़ाए जाने का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके कारण उपभोक्ताओं के बीच यह सुरक्षित कार्ड के रूप में जाना जाता है।
हिमाचल प्रदेश के किसी भी मुख्य डाकघर समेत किसी भी शाखा में डेबिट कार्ड नहीं मिलने से डाक उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। जानकारी के अनुसार डाक विभाग के नये खाताधारकों को डेबिट नहीं मिल पा रहे हैं। यही नहीं जिन खाता धारकों के कार्ड एक्सपायरी हो चुके हैं उनको भी एटीएम नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खाताधारक पूनम चौहान, पंकज, आकाश, मुकेश ने बताया कि उनके डेबिट कार्ड अक्तूबर व नवंबर 2024 में एक्सपायरी हो चुके हैं। जब सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य डाकघर में वह कार्ड के लिए गए तो कर्मचारी ने बताया कि अभी जो कार्ड हैं वह मार्च 2025 में एक्सपायरी हो रहे हैं। ऐसे में नये कार्ड का इंतजार कीजिए ताकि ज्यादा अवधि तक वह कार्य कर पाएं। उन्होंने बताया कि अब भी उनको डेबिट कार्ड नहीं मिले हैं। डाक विभाग की शाखाओं में जो कार्ड हैं वह एक्सपायरी हैं। नये कार्ड नहीं आए हैं। उन्होंने डाक विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द डेबिट कार्ड जारी किए जाएं।
मुख्य पोस्टमास्टर नाहन सुभाष भारद्वाज ने बताया कि नए डेबिट कार्ड की अभी सप्लाई नहीं आई है। पूरे देश में कहीं भी नए डेबिट कार्डों की सप्लाई नहीं हुई। इस कारण यह दिक्कत आ रही है। जैसे ही सप्लाई आती है खाताधारकों को नए कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
-- -- संवाद