फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no chambers facility in nahan courtadvocates facing problem

नाहन में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था नहीं

Wed, 11 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
no chambers facility in nahan courtadvocates facing problem
अदालत परिसर में चैंबर न होने टीन की शैड के नीचे बैठकर काम करते वकील। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। अदालत परिसर नाहन में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर न होने की समस्या जस की तस बनी हुई है। लंबे समय से अधिवक्ता सत्ता में रही सरकारों से समस्या के निदान की मांग कर चुके हैं लेकिन अबतक इस मामले पर किसी भी सरकार ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

चैंबर उपलब्ध न होने की वजह से जहां अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है वहीं आम लोगों को भी अपने वकील को ढूंढने में भारी असुविधा हो रही है। यहां लोगों को बैठने तक की सुविधा भी उपलब्ध नहीं पा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि चैंबर्स के मुद्दे पर वर्ष 2015 में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की थी। उस समय कांग्रेस सरकार ने आश्वासन दिया था कि जिला न्यायवादी के कार्यालय के स्थानांतरण के बाद बार की इमारत वापस कर दी जाएगी और चैंबर्स की सुचारु व्यवस्था की जाएगी लेकिन आज तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अनुरोध पर हाल ही में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर निशानदेही करवाकर चैंबर्स के लिए न्यायालय की जमीन उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव की दिशा में कदम उठाए हैं।

बार एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने कहा कि जल्द ही बार की आमसभा का आयोजन कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को इस विषय में अनुरोध किया जाएगा ताकि समस्या का जल्द ही समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की अनदेखी से अधिवक्ताओं में सरकार के प्रति काफी रोष है।
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed