{"_id":"6a773179460c5d3b210d8abc","slug":"njp-meeting-in-rajgarh-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185631-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाजपा मंडल राजगढ़ की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाजपा मंडल राजगढ़ की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन
विज्ञापन
राजगढ़ बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा मंडल राजगढ़ की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन
-विधायक रीना कश्यप ने मिलकर काम करने का किया आह्वान
-बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा मंडल राजगढ़ की मासिक बैठक स्थानीय विश्रामगृह में मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रहीं।
विधायक रीना कश्यप ने कहा कि वह जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्रवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लगातार कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया।
मासिक बैठक के बाद भाजपा मंडल राजगढ़ के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में विधायक रीना कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, महामंत्री अरुण चौहान, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर और नरेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज को नमन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, स्वतंत्रता, गौरव और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक रीना कश्यप ने मिलकर काम करने का किया आह्वान
-बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा मंडल राजगढ़ की मासिक बैठक स्थानीय विश्रामगृह में मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रहीं।
विधायक रीना कश्यप ने कहा कि वह जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्रवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लगातार कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मासिक बैठक के बाद भाजपा मंडल राजगढ़ के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में विधायक रीना कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, महामंत्री अरुण चौहान, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर और नरेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज को नमन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, स्वतंत्रता, गौरव और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन