{"_id":"61fac26f7aa38e3dcc28bf37","slug":"nisant-sharma-of-choken-village-bharadi-panchyat-giripaar-pass-neet-exam-nahan-news-sml3984170198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोकण गांव के निशांत शर्मा ने पास की नीट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोकण गांव के निशांत शर्मा ने पास की नीट की परीक्षा
विज्ञापन
निशांत शर्मा
- फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की भराड़ी पंचायत के चोकण गांव के निशांत शर्मा ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके बूते एमबीबीएस के प्रशिक्षण के लिए निशांत का चयन आईजीएमसी शिमला में हुआ है। निशांत के चयन से उनके परिजनों और इलाके में खुशी की लहर है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गौरतलब है कि दुर्गम क्षेत्र के युवा निशांत ने वर्ष 2021-22 की नीट की परीक्षा ओबीसी कोटे से हिमाचल में सातवां और देश 572 रैंक हासिल कर उत्तीर्ण की। निशांत शर्मा क्षेत्र का एक मात्र युवक है जो एमबीबीएस डॉक्टर बना है।
निशांत शर्मा के पिता उमादत्त शर्मा किसान है। माता शकुंतला देवी गृहिणी है। निशांत शर्मा ने जमा दो तक की पढ़ाई एसवीएन नाहन से पूरी की। जमा दो के बाद इन्होंने एक माह तक कॅरिअर अकादमी में नीट की परीक्षा के लिए कोचिंग ली। इसके अलावा बाकी पढ़ाई निशांत ने घर पर ही की।
विज्ञापन
निशांत के पिता उमादत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए दाखिला ले लिया है। इस कामयाबी से इनके घर में बधाई देने वाले का तांता लगा हुआ है।