{"_id":"64fdbdca1e626b8f6406d786","slug":"nine-people-will-be-honoured-by-gaytri-purskaar-in-this-year-nahan-news-c-177-1-ssml1027-7912-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तीन अधिकारियों सहित नौ लोगों को मिलेगा गायत्री पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तीन अधिकारियों सहित नौ लोगों को मिलेगा गायत्री पुरस्कार
विज्ञापन
तीन अधिकारियों सहित नौ लोगों को मिलेगा गायत्री पुरस्कार
गायत्री मंदिर के 39वें स्थापना दिवस पर 20 को होगा समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। गायत्री मंदिर श्री रेणुकाजी के संचालक और महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने वर्ष 2023 के गायत्री पुरस्कारों की घोषणा की। इस मर्तबा जिले के तीन उच्च अधिकारियों सहित नौ श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
यह पुरस्कार ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य पर 20 सितंबर को गायत्री मंदिर के 39वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान भेंट किए जाएंगे। इस वर्ष यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले नौ श्रेष्ठजनों में डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर, बीएमओ धगेडा डाॅ. मोनीषा अग्रवाल, सेवानिवृत्त सूबेदार दिनेश शर्मा बेड़ोन, पत्रकार शैलेश सैनी, छोऊ भोगर पंचायत की प्रधान संगीता तोमर, दिव्यांग धावक वीरेंद्र सिंह, समाज सेवी कुंदन सिंह तोमर के नाम शामिल हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने रविवार को इन नामों की घोषणा करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष समाजसेवा, पत्रकारिता, देश सेवा व धर्म संस्कृति के क्षेत्र में अपनी बहुमूल्य सेवाएं देने वाले लोगों के साथ-साथ अपने पदों पर निष्ठावान होकर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को गायत्री पुरस्कार से नवाजा जाता है।
विज्ञापन
समाज में जो लोग दूसरों की सेवा व मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य हैं। इस परंपरा को पिछले तीन दशकों से निरंतर निभाया जा रहा है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी श्रेष्ठजनों को अग्रिम बधाई भी दी।