फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   new voters are able to give new direction to nation-said dc

नए मतदाता राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम : रामकुमार गौतम

Tue, 25 Jan 2022 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
new voters are able to give new direction to nation-said dc
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नाहन के बचत भवन में नए मतदाता को मतदाता कार्ड देते उपायुक्त आरके गौतम। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नए मतदाता राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम हैं। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी रामकुमार गौतम ने कही। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नाहन के बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि संविधान हमें धर्म, मूल वंश, जाति, समुदाय और भाषा से ऊपर उठकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों को मतदान करने का विशेष अधिकार देता है। मतदान के दौरान बुद्धिमता के प्रयोग से हम सक्षम लोगों का चयन कर देश को नई दिशा देने में अपनी भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर में 7741 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद जिला सिरमौर में मतदाताओं की संख्या 3,86,690 हो गई है, जिसमें 2,01,843 पुरुष मतदाता और 1,84,847 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी भी नए मतदाता जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वह समुचित फार्म भरकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला में नई मतदाता सूची में नाम दर्ज करने वाली वेदिका चौहान, आदिल, हर्ष, काजल व ध्रुव दुग्गल को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर, जिला राजस्व अधिकारी नारायण सिंह चौहान, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा व नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपीचंद डोगरा आदि मौजूद रहे।
........
मतदान हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी : एसडीएम
नाहन। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। यह विचार उपमंडल दंडाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर अपने नाम की पुष्टि मतदाता सूची में अवश्य करें ताकि चुनाव के दौरान उनके नाम मतदाता सूची में हो और वह योग्य उम्मीदवार को चुनने में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

मतदाता दिवस के अवसर पर एसडीएम नाहन ने मतदाता सूची में शामिल नए लोगों को फोटोयुक्त पहचान पत्र भेंट किए, जिसमें अर्शप्रीत कौर, लक्ष्य कुमार, रजनी कौर, वंशिका भारद्वाज, केशव सैनी, सचिन यादव, नवदीप, ऋषि, रिजा अंसारी और श्रेया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed