फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   new rules for renuka mela plot

Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में नियमों के तहत होगी प्लाटों की नीलामी

Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
new rules for renuka mela plot
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में नियमों के तहत होगी प्लाटों की नीलामी
विज्ञापन

मेला प्रशासन ने निर्धारित की दरें, तीन से छह नवंबर तक लगेगी बोली
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर प्लॉटों की बिक्री को लेकर नए नियम तय किए गए हैं। अब प्लॉटों की खरीदारी को लेकर व्यापारियों को नई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा। प्लॉट आवंटन प्रभारी व तहसीलदार ददाहू ने नोटिस जारी करके मेले में कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए नए नियम व शर्तें लागू की हैं। इनका पालन करना भी व्यापारियों के लिए अनिवार्य किया गया है।
प्लॉटों का आवंटन तीन से छह नवंबर तक होगा। सभी प्लॉट बोली के आधार पर ही दिए जाएंगे। व्यापारी को बोली की पूरी राशि एकमुश्त मौके पर ही जमा करनी होगी। प्रदेश के बाहर से आने वाले व्यापारियों को अपनी पुलिस सत्यापन (वेरीफिकेशन) करवाना भी अनिवार्य होगा। किसी भी व्यापारी को प्लॉटों की सबलेटिंग का अधिकार नहीं दिया जाएगा। बोलीदाता को अपना आधार कार्ड साथ भी रखना होगा।
विज्ञापन

इस मर्तबा प्लॉटों की न्यूनतम दरें भी पहले ही तय कर ली गई हैं। इसके तहत 10 बाई 20 का मुख्य प्लॉट 22,000 रुपये, 10 बाई 18 का 16000 रुपये, 10 बाई 15 का 15,000 रुपये, 10 बाई 12 का प्लॉट 14,000 रुपये और 10 बाई 10 के प्लॉट की बोली 12,000 रुपये से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूले के प्लॉट की न्यूनतम दरें सात लाख रुपये निर्धारित की गई हैं। इसके साथ ही झूले के ठेकेदार को इस बार फिटनेस व तकनीकी मापदंडों के तहत ही झूले का संचालन करने दिया जाएगा। इसका प्रमाण पत्र दर्शाना अनिवार्य होगा। राजस्व विभाग ने इस मर्तबा रेणुका मेला मैदान में 347 प्लॉट तैयार किए हैं जिनको निर्धारित दरों से ऊपर बोली पर दिया जाएगा।

प्लांट आबंटन प्रभारी एवं तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले कड़वे अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस मर्तबा प्लाट आवंटन के दौरान पारदर्शिता के साथ-साथ व्यापारियों के लिए कुछ नियम अख्तियार किए गए हैं जिनको बोली प्रक्रिया के दौरान लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लाटों की नीलामी तीन नवंबर को सुबह 11:00 से लेकर छह नवंबर को शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी। व्यापारियों का रुझान बढ़ने पर पिछली पंक्ति में अतिरिक्त प्लॉट भी तैयार किए जाएंगे।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed