फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ncc program in nahan college

Sirmour News: नाहन कॉलेज में 15 कैडेट्स को सौंपी एनसीसी की रैंक

Wed, 14 Oct 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
ncc program in nahan college
नाहन कॉलेज में प्रधानाचार्य के साथ एनसीसी की रैंक हासिल करने वाले कैडेट्स। स्रोत : कॉलेज
-अंकित चौहान बने सीनियर अंडर ऑफिसर, निधि पुंडीर को अंडर ऑफिसर की जिम्मेदारी
विज्ञापन

-प्राचार्य और बटालियन कमांडिंग ऑफिसर ने अनुशासन और पढ़ाई में उत्कृष्टता का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को एनसीसी इंडक्शन एवं रैंक सेरेमनी-2026 आयोजित की गई। समारोह में नए कैडेट्स का स्वागत किया गया और 15 कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला मुख्यातिथि और 1 एचपी बटालियन एनसीसी नाहन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज के नेतृत्व में आयोजित समारोह में अंकित चौहान को सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ), निधि पुंडीर को अंडर ऑफिसर, अंशिका शर्मा को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट और अरुण को कंपनी सार्जेंट मेजर बनाया गया।
विज्ञापन

रिहा, अंजलि, पल्लवी और सोहानी को सार्जेंट; ऋषभ, हर्षित, राहुल, सपना और कोमल को कॉर्पोरल और लोकेश व आर्यन को लांस कॉर्पोरल की रैंक दी गई। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कैडेट्स से अनुशासन, एकता और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कर्नल जेएस चौहान ने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट अंकित चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि निधि पुंडीर ने आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया। लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और कैडेट्स का धन्यवाद किया। समारोह का समापन एनसीसी गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed