Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   navada suratgarh irrigation scheme not working properly

Sirmour News: नवादा-सूरतगढ़ सिंचाई योजना बंद, एक हजार बीघा से अधिक भूमि में गेहूं की बिजाई पर संकट

Sat, 14 Nov 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
navada suratgarh irrigation scheme not working properly
- बरसात में क्षतिग्रस्त हुई योजना अब तक नहीं हुई बहाल, खेतों की नमी सूखने से किसान परेशान
विज्ञापन

- किसानों ने जल्द पानी की आपूर्ति शुरू करने की उठाई मांग, जलशक्ति विभाग ने जल्द योजना चालू करने का दिया आश्वासन
आदेश शर्मा
पुरुवाला (सिरमौर)। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नवादा-सूरतगढ़ सिंचाई योजना अब तक बहाल नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सिंचाई सुविधा बंद होने से एक हजार बीघा से अधिक कृषि भूमि में गेहूं की बिजाई पर संकट खड़ा हो गया है। खेतों में पानी नहीं पहुंचने के कारण जमीन की नमी लगातार कम हो रही है, जिससे किसानों के लिए समय पर फसल की बिजाई करना मुश्किल होता जा रहा है।
किसान खेमचंद, सुरेश सैनी, अली हसन, शहजाद अली, जयपाल सैनी, परवीन सैनी और कृष्ण लाल प्रजापति ने बताया कि इन दिनों गेहूं की बिजाई का उपयुक्त समय चल रहा है, लेकिन सिंचाई योजना बंद होने के कारण खेतों की तैयारी नहीं हो पा रही है। बरसात के दौरान योजना को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद से ही पानी की आपूर्ति बाधित है। किसानों का कहना है कि कई बार विभाग के ध्यान में समस्या लाने के बावजूद अभी तक सिंचाई व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश परिवारों की आजीविका खेतीबाड़ी पर निर्भर है। ऐसे में गेहूं की बिजाई में देरी होने से आगामी फसल उत्पादन और उनकी आमदनी पर सीधा असर पड़ सकता है। किसानों को उम्मीद थी कि बरसात के बाद विभाग सिंचाई योजना की मरम्मत करवाकर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कर देगा, लेकिन बिजाई का समय नजदीक आने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि नवादा-सूरतगढ़ सिंचाई योजना की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर पानी की आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि किसान समय रहते गेहूं की बिजाई कर सकें। किसानों ने आशंका जताई कि यदि जल्द सिंचाई सुविधा बहाल नहीं हुई तो इस बार उन्हें खेती में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उधर, जलशक्ति विभाग पुरुवाला के सहायक अभियंता परविंद्र सिंह ने बताया कि सभी सिंचाई योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। सूरतगढ़ सिंचाई योजना में काम पूरा होते ही योजना को भी चालू कर दिया जाएगा।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed