फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nanish tomar purchage vehicle vip nomber in 11 lakh rupees

Sirmour News: कांग्रेसी नेता ने 11 लाख में खरीदा गाड़ी का वीआईपी नंबर

Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
nanish tomar purchage vehicle vip nomber in 11 lakh rupees
कांग्रेसी नेता ने 11 लाख में खरीदा गाड़ी का वीआईपी नंबर
विज्ञापन

मनीष तोमर ने लगाई ऑनलाइन सर्वाधिक 11 लाख की बोली
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आंजभोज निवासी कांग्रेस पार्टी के नेता व समाजसेवी मनीष तोमर ने 11 लाख में गाड़ी का वीआईपी नंबर खरीद लिया है। कई लोगों ने ऑनलाइन वाहन के वीआईपी नंबर की बोली लगाई थी। पहले भी इसी नंबर की बोली 60 लाख तक गई थी लेकिन राशि जमा नहीं होने पर धरोहर राशि जब्त कर ली थी।

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब उपमंडल वीआईपी नंबर एचपी-17 एच 0001 नंबर की ऑनलाइन बोली लगी थी। आंजभोज के कांग्रेसी नेता मनीष तोमर ने अपनी स्कॉर्पियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाई। इस नंबर के लिए पहले भी ऑनलाइन 60 लाख तक बोली गई थी लेकिन राशि जमा नहीं करवाए जाने पर धरोहर राशि को जब्त कर लिया गया था। अब फिर से इस वीआईपी नंबर के लिए कई दावेदार थे। बोली 10 लाख तक खूब तेजी से चली। अंत में सबसे ज्यादा बोली मनीष तोमर ने 11 लाख लगाई। इसके बाद यह नंबर मनीष तोमर को मिल गया।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने पुष्टि की है। बताया कि ऑनलाइन सबसे अधिक बोली लगा कर आंजभोज के मनीष तोमर ने ये नंबर खरीद लिया है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed